"".

Flickr Images

मंदिर का मुख्य द्वार का किया उदघाटन।

पाली ( मारवाड़ जंक्शन ) - कस्बे के काजीपुरा मोहल्ले में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर का मुख्य द्वार भामाशाह विशाल जैन व वार्ड संख्या 6 की वार्डपंच सोनू जैन द्वारा बनवा कर दिनांक 4 जनवरी 2021 को मंत्र पाठ सहित उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पंडित प्रकाश व्यास द्वारा पूजा अर्चना सहित भामाशाह से दरवाजे को मंदिर के प्रति सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच सोनू जैन ने बताया कि धार्मिक कार्य हर व्यक्ति द्वारा किए जाने चाहिए व धार्मिक कार्यों वजन सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा परमो धर्मा अर्थात जनता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भामाशाह विशाल जैन व वार्डपंच सोनू जैन का वार्डपंच जमीला बानो, दीपा कंडारा, विमला देवी व अन्य मोहल्ला वासियों द्वारा बहुमान किया गया। 

इस अवसर पर अमर सिंह, जय प्रकाश शर्मा, नारायण सिंह, मोहम्मद शफी भाटी, महबूब शाह, हिमांशु मीणा, पुष्पेंद्र कंडारा, राकेश वारेश, अजय मीणा, श्रवण कुमार लोहार, ललिता परमार, संजू चौहान, लीला देवी, कमला देवी, भारती देवी, पुनम मीणा, पुष्पा बाई, पिस्ता देवी, निर्मला, शर्मिला, जमीला बानो, रजत शर्मा, देवेंद्र कुमार सागर आदि उपस्थित थे।





संवाददाता - शैलेश वर्मा