"".

Flickr Images

झालावाड़ के संजीव वर्मा को मिला मुंबई से दादा साहब फाल्के आइकन

अवार्ड फ़िल्म इंडस्ट्रीज के मुख्य स्तंभ रहे दादा साहब फाल्के के नाम से सभी परिचित हैं, राष्ट्रीय स्तर पर दादा साहब फाल्के आईकन अवार्ड शो अँधेरी मुम्बई मे गत दिनों हुआ,जहाँ संस्था के प्रमुख कल्याणजी जाना ने देश मे अलग अलग क्षेत्रो समाज सेवा के बेहतर कार्य करने वालो को फिल्मजगत के स्टार द्वारा पुरस्कृत करने का अवसर प्रदान किया जिसमें दिव्यांगजन को समर्पित होकर कार्य करने के लिए झालावाड़ के संजीव वर्मा को dsfia दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन महोदय डॉक्टर दीपक गुप्ता, अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर पी झँवर, एनाटॉमी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर मनोज शर्मा, अकादमिक शाखा प्रभारी डॉक्टर दीपक दुबे जी ने माला पहना कर ट्रॉफी,और प्रमाण पत्र संजीव वर्मा को प्रदान किया।




रिपोर्ट - राजीव दाधीच