पाली - शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय माध्यमिक विधालय आवासन मंडल में शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग एवं नूतन पहल महिला संगठन की ओर से चुप्पी तोडो एवं आवाज कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान शान्तिलाल सोनी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पदमश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले पाली के गौरव अर्जुन सिंह शेखावत ने विधार्थियो से कहा कि वे राजस्थान की आन बान और शान राजस्थानी भाषा को अवश्य बढावा दे और इसे मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देवे। नूतन पहल महिला संगठन की श्रीमती नूतनबाला कपिला ने मेरा मान आपका सम्मान अभियान के तहत बालक बालिकाओ पर होने वाले लैगिंक अपराधो को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने लैंगिक अपराधो से बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओ के साथ किसी व्यक्ति द्वारा लैंगिक इच्छाओ की पूर्ति के उददेश्य से किया गया व्यवहार बाल लैंगिक दुव्यवहार कहलाता हैं। विधिक सेवा प्रतिनिधि ज्योति श्रीवास्तव ने महिलाओ व बालिकाओ के प्रति होने वाले अपराध का विवरण एवं उनके भारतीय दण्ड संहिता के तहत दण्डात्मक प्रावधान के बारे में जानकारी दी।
शेखावत का किया सम्मान: कार्यक्रम के दौरान पदमश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले पाली के गौरव अर्जुन सिंह शेखावत का स्टाफगण की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मोके पर पुष्पा परिहार, अजय कुमार राजपुरोहित,कैलाश शर्मा, जया कर्मचंदानी, संतोष त्रिपाठी, भगवानदास बाबानी, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, स्नेहा चौधरी, सोना सिंधी, वीणा हरवाणी, कैलाशरानी, प्रज्ञा राजपुरोहित, सरिता राजपुरोहित, अनिता आदि मौजूद रहे। संचालन जया कर्मचंदानी ने किया।


