"".

Flickr Images

सीमा गुर्जर पार्षद का मारूति नगर में आतिशबाजी के साथ हुवा भव्य स्वागत

 सीमा गुर्जर पार्षद का मारूति नगर में आतिशबाजी के साथ हुवा भव्य स्वागत


रामगंजमंडी - मारूति नगर वार्ड नं.5 काग्रेस  पार्षद सीमा गुर्जर चुनाव में विजयी होने के बाद वार्ड में पहली बार मतदाताओं का आभार प्रकट करने पहुची तब ब्लॉक काँग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोतम शर्मा व महिला काग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्रौपती शर्मा ने सीमा गुर्जर परिवार सदस्यो को साफा पहना कर व शॉल ओड़ा कर फूल मालाओ के साथ मिठाई खिला कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर वार्ड निवासियों ने  नवनिर्वाचित पार्षद सीमा गुर्जर व उनके पति मनोज गुर्जर का वार्ड में जगह जगह फूलमाला पहना कर स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत पार्षद सीमा गुर्जर ने कहा कि पूरा वार्ड मेरा परिवार हे।में इनके हर दुःख सुख में हमेशा खड़ी रहूंगी।व वार्ड की मुलभुत आवश्यक्ता को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाने का प्रयास करुगा।इस अवसर पर वार्ड निवासी कैलास राठौर,योगेश शर्मा,कमल लुहार नवल जी टेलीफोन वाले , राधेश्याम गुर्जर,सहित कई परिवार जनो ने पार्षद सीमा गुर्जर पार्षद का फूल माला पहना कर डोल बाजे के साथ फटाखे चला कर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।




संवाददाता - राजीव दाधीच