अजमेर - महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा के नेतृत्व में कोरकमेटी के सदस्य प्रदेश महासचिव अशोक कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल भाटीया, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की उपस्थिति में माननीय अध्यक्ष/सचिव महोदय बोर्ड परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन बढाने के लिए मांग पत्र सौपा।
आज महासंघ कें मांग पत्र के आधार पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन कि अंतिम तिथि 8 जनवरी 2021 कर दी है। पूर्व में बोर्ड परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन की तिथि 22 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई थी। लेकिन कोविड -19 के दौरान विद्यालय नही खुलने की वजह से प्रदेश में अनेक विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में बोर्ड परीक्षा आवेदन नही कर सकें।

