"".

Flickr Images

अनूठी पहल की शुरुआत देश भर से 10 लाख युवाऔ से संकल्प पत्र भरवाए जायेगे

नशा मुक्ति अभियान मे करे सहयोग :- अध्यक्ष पटेल 


धवा (जोधपूर) - युवा सेना शक्ति संगठन की नये वर्ष से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा ।युवा सेना शक्ति संगठन कई सामाजिक संगठनो का सहयोग लेकर देश भर से करीब 10 लाख युवाऔ से नशा मुक्त संकल्प पत्र भरवाए जायेगे। युवा सेना शक्ति धवा अध्यक्ष राजूराम पटेल ने कहा कि युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों से अपील है कि नशा मुक्ति के लिए कार्य करें ताकि देश और प्रदेश से नशे की बीमारी को जड़मूल से खत्म किया जा सके ।

युवा सेना शक्ति धवा अध्यक्ष राजूराम पटेल ने सोशल मिडिया के माध्यम से युवाऔ को संबोधित करते हुए कहा कि  मनुष्य भगवान की सर्वश्रेष्ठ कृति है। आज मनुष्य चांद पर पहुंच गया है, लेकिन अपने ही समाज में फैली कुरीतियों से पार नहीं पा रहा है। नशा समाज में फैली ऐसी कुरीति है, जोकि मानव जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए भले ही अनेकों संस्थाएं व सामाजिक कार्यकर्ता काम कर रहे हों लेकिन जब तक समूचे समाज की भागीदारी इसमें नहीं होगी इस दिशा में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। नशे को समाज से दूर करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा, तभी इस दिशा में आगे बढा जा सकता है।

अध्यक्ष पटेल ने कहा  कि हम सब समाज का हिस्सा हैं और हम से ही समाज का निर्माण होता है। समाज की तरक्की व खुशहाली के लिए कार्य करना हर नागरिक का कर्तव्य है। मूक दर्शक होकर समाज को बर्बाद होते देखना सबसे बड़ा अपराध है। आज नशा हमारे समाज को बर्बाद कर रहा है, इसलिए हर नागरिक जिससे जो कुछ भी बनता है, समाज को नशा मुक्त करने में अपना सहयोग करें।

 नशा मुक्त अभियान की शुरुआत युवा सेना शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जसवंत सिंह रेडाणा सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों की अध्यक्षता में नए वर्ष पर अभियान की होगी शुरुआत 



संवाददाता - राजूराम पटेल धवा