पलसाना - ग्राम तुलसीरामपुरा में तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह एवं पलसाना पंचायत समिति सदस्य रामनारायण बिजारणिया थे। वही विशिष्ट अतिथि गोवटी सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार कुमावत थे। वीरेंद्र सिंह ने शाँट लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही नहीं अपितु पूरी मेहनत लगातार खेलना चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। खिलाड़ियों में खेल की भावना पैदा होती है। इससे शरीर में स्फूर्ति भी बढ़ती है। सामाजिक कौशल का बहुत अच्छा विकास होता है। खेल से ओर विकास अधिक बढ़ता है। जब शरीर फिट रहेगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार कुमावत, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष हरितवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरलाल सिंह, अलोदा सरपंच प्रतिनिधि बीरबल सिंह कुलरिया, पूर्व सरपंच जीवण, पूर्व प्रधान भंवरलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

