"".

Flickr Images

टीम वसुंधरा राजे ने याद किया अटल बिहारी वाजपेयी को

धौलपुर - टीम वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री गौरव जीनगर के निर्देशानुसार टीम वसुंधरा राजे शाखा धोलपुर ने आज भारत रत्न स्व. प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 96 वी जयंती मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री शरीफ खान एडवोकेट, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वहादुर सिंह त्यागी, डॉ रविन्द्र शिरोतीय, हेम सिंह लोधा, प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति सिंह राजावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बच्चू सिंह गुर्जर, विजय श्रीवास्तव, एवं जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं फूलमाला अर्पित कर किया

स्व.प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश महामंत्री शरीफ खान एवं वहादुर सिंह त्यागी, रविन्द्र शिरोतीय कीर्ति सिंह राजावत ने कहा कि अटल जी देश की धरोहरों मेसे एक थे देश को परमाणु संम्पन्न बनाया, पोकरण में परमाणु बम का विस्फोट कर भारत को विश्व शक्ति पटल पर स्थापित किया ,अटल जी कई योजनाओं से देश को विकास शील देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया।

कार्यक्रम को विजय श्रीवास्तव, नत्थी सिंह, राजकुमार वघेला, रामदीन गर्ग, राजेन्द्र पटसारिय,दिग्विजयसिंह राजावत, राजकुमार गुर्जर, दिनेश चौधरी, रामप्रकाश पहाड़िया, दिनेश  पुजारी,एवं जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने विचार व्यक्ति किये 

कार्यक्रम में गुलाव सिंह, परषोत्तम त्यागी, संजय शर्मा, गिरजा पुजारी, विजेन्द्र सिंह राणा,उपस्थित थे.




रिपोर्ट - राजीव दाधीच