पलसाना - ग्राम गोरधनपुरा में कोविड-19 जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। मनोज वर्मा ने बताया की राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार शपथ दिलाई गए। जिसमें कोविड 19 को मध्य नजर रखते हुए साबुन से हाथ धोना, नो मास्क नो एंट्री, परिवार से है प्यार तो मास्क को करे अगींकार, बचाव ही सावधानी का उपचार है, अपनी सुरक्षा आपके हाथ, हर वक्त हर जगह अपनाए, मास्क पहनना, अति आवश्यक होने पर घर से बाहर निकलना, जीवन के लिए जरूरी 2 गज की दूरी, भीड़ में जाने से बचे जीवन बचेगा तो खुशियां लौटगी सहित अन्य उपाय बताते हुए प्रतिज्ञा दिलाई। मनोज वर्मा ने कहा की विशेषज्ञों की राय में कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। त्योहार एवं सर्दी के सीजन में कोई भी लापरवाही जीवन के लिए खतरा बन सकती है। आने वाले समय में पूर्ण सावधानी रखें। खांसी, जुखाम, बुखार, सर्दी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। होने पर तुरंत अस्पताल जाए इलाज में देरी घातक है। कोरोना ठीक होने के बाद भी हदय एवं अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। वर्मा ने कोविड- 19 के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए प्रकाश डाला।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

