धवा (जोधपूर) - जोधपुर शहर में केंद्र सरकार की ओर से एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव पारित करने पर शहर वासियों के साथ ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है लूणी भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजूराम पटेल धवा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस घोषणा के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी बधाई देख कर खुशी जताई ।उपाध्यक्ष पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार बिना भेदभाव की राजनीति करते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी मुख्यमंत्री के गृह जिले को बड़ी सौगात देकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया
संवाददाता - राजूराम पटेल

