पलसाना - कस्बे के रीको औद्योगिक क्षेत्र गोवटी रोड स्थित बालाजी मंदिर में स्थानीय संघ के द्वारा योग एवं प्राणायाम के माध्यम से फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश दिया गया प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारीलाल कुमावत ( स्काउट) ने बताया कि कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वस्थ भारत जागरूकता कार्यक्रम को लेकर स्थानीय संघ पलसाना के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े स्काउट्स ने योग एवं प्राणायाम के द्वारा फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश दिया राष्ट्रीय एवं राज्य मुख्यालय के निर्देश एवं कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए पूरी सावधानी के साथ सीओ स्काउट्स बसंत कुमार लाटा के आदेशानुसार फिट इंडिया हिट इंडिया स्वास्थ्य भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनता को जागरूकता का संदेश योग के माध्यम से दिया गया स्काउट ने विभिन्न योग एवं आसन के द्वारा स्थानीय संघ स्तर पर फिट इंडिया स्वस्थ भारत गतिविधि का आयोजन कर कोरोना जागरूकता की अलख जगाई। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर कुमावत ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम की आवश्यकता है जिसके द्वारा कोरोना जैसी महामारी को भी कोसों दूर भगाया जा सकता है अतः सभी को अपने घर पर निर्धारित एवं नियत स्थान पर नियमित रूप से प्रातः योगासन करना चाहिए। सचिव पवन कुमार शर्मा ने समस्त स्काउट्स को योगा करने के साथ नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए भी प्रेरित किया साथ ही 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय सीकर में आयोजित होने वाली साइकिल रैली में स्थानीय संघ से अधिकाधिक स्काउट्स की सहभागिता कराने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर काफी स्काउट मौजूद थे।
संवाददाता पलसाना - पवन कुमार शर्मा

