"".

Flickr Images

ब्राह्मण परिवार की पट्टा सुदा भूमि हड़पने की कोशिश

शाहपुरा पूरा गांव है गवाही 

पलसाना - ग्राम पंचायत ठीकरिया के राजस्व ग्राम शाहपुरा मे ब्राह्मण परिवार की जमीन को हड़पने के लिए गांव के एक राजपूत परिवार द्वारा झूठी साजिश रची जा रही है। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम शाहपुरा में काफी समय से उनके पूर्वजों की जमीन है। जिसका  09-10- 1964 को ग्राम पंचायत ठीकरिया के तत्कालीन सरपंच भीवाराम के कार्यकाल में ग्राम शाहपुरा के राजपूताना मोहल्ले में आम रास्ते के पास  जमीन का पट्टा बना हुआ है । जिसमें नीव का मुहूर्त भी लगाया गया। तथा अपनी निजी जमीन में पत्थर मंगवा कर भी डलवाए।कल्याण सिंह शेखावत पवन सिंह शेखावत एवं इनके परिवार द्वारा हमारे पूर्वजों के द्वारा लगाई गई मकान की नींव को भी तोड़ दिया तथा डाले गए सभी पत्थरों को उठाकर ले गए। जिसका पूरा गांव शाहपुरा गवाह है।  कल्याण सिंह पुत्र पहाड़ सिंह शेखावत  ने साजिश बनाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया।  ब्राह्मण परिवार के पट्टा सुदा भूखंड पर पहले से ईट वगैरह निर्माण सामग्री डाली हुई थी। शनिवार को ईट से भरी एक ट्रॉली लेकर अशोक शर्मा जब अपनी जमीन पर पहुंचा तो कल्याण सिंह  एवं उनके पुत्र पवन सिंह शेखावत ने विरोध करते हुए मारपीट की कोशिश की मगर सोहन सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

 क्या कहते हैं  पंचायत समिति खंडेला के पूर्व डायरेक्टर रिछपाल सिंह साखुनिया------ जमीन ब्राह्मण परिवार की  है। ब्राह्मण परिवार के साथ अन्याय हो रहा है, जो गलत है।



क्या कहते हैं सरपंच प्रतिनिधि - ओमप्रकाश पूनिया---- यह पट्टा सुदा जमीन ब्राह्मण परिवार की है । पूरा गांव आपके साथ है। जहां भी जरूरत पड़े सभी साथ रहे  हैं। और आगे भी रहेंगे।


क्या कहते हैं ग्रामीण - रामसिंह,  फूलसिंह , सोहनलाल ,सागरमल, श्रीराम शर्मा -----यह जमीन ब्राह्मण परिवार की है । शेखावत परिवार के द्वारा मनमर्जी की जा रही है।  मगर  ग्राम शाहपुरा की संपूर्ण जनता यह मनमर्जी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए पूरा गांव तैयार हैं।




संवाददाता पलसाना - पवन कुमार शर्मा