पाली - पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के आम चुनाव 2020 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जोधपुर विकास प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा को पाली जिले की मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पाली जिले के लिए सचिव हरभान मीणा को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव की मतगणना के लिए पर्यवेक्षक लगाया है। जिनके मोबाईल नम्बर 9414118733 है। पर्यवेक्षक सर्किट हाउस के प्रथम तल के कमरा नम्बर एक में ठहरे हुए है। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत के लिए व्यक्तिगत या दूरभाष पर उनसे सम्पर्क कर सकता है। पर्यवेक्षक के लाईजन अधिकारी के रूप में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी महेन्द्रसिंह चारण (मो.9636810446) को नियुक्त किया है।
