पाली - जिले में पंचायतराज आम चुनाव 2020 में जिला परिषद के 33 एवं पंचायत समिति के 192 सदस्यों के लिए मतगणना जिला मुख्यालय पर 8 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि जिले में जिला परिषद के 33 सदस्यों के लिए 99 टेबल लगाई गई है। जिसमें पंचायत समिति देसूरी के 3 वार्डो की कमरा नम्बर 27 में 8 टेबल, मारवाड़ जंक्शन के 5 वार्डो की कमरा नम्बर 8 में 13 टेबल, पाली के 3 वार्डो की कमरा नम्ब्र 32 में 8 टेबल, रायपुर के 4 वार्डों की कमरा नम्बर 2 में 11 टेबल, रानी के 3 वार्डों की कमरा नम्बर 17 में 8 टेबल, रोहट के 3 वार्डो की कमरा नम्बर 21 में 8 टेबल, सोजत के 4 वार्डो की कमरा नम्बर 10 में 11 टेबल, सुमेरपुर के 3 वार्डो की कमरा नम्बर 14 में 10 मतगणना टेबलें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय भवन में पंचायत समिति बाली के 4 वार्डो की कमरा नम्बर 4 में 12 टेबल तथा पंचायत समिति जैतारण में 4 वार्डो की कमरा नम्बर 8 में 10 मतगणना टेबलें लगाई गई। जिला परिशद समरू मतगणना के लिए एआरओ तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए पंचायत समिति बाली के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के लिए टेबल संख्या एक से 3 पर 22-22 बूथ की मतगणना होगी। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र 12 के लिए टेबल संख्या 4 से 7 पर 17-17 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 13 के लिए टेबल संख्या 7 से 9 पर 21-21 बूथ, निर्वाचन संख्या 14 के लिए टेबल संख्या 10 व 11 पर 22-22 एवं टेबल संख्या 12 पर 23 बूथ की गणना लाॅ काॅलेज में कमरा नम्बर 4 में होगी।
इसी प्रकार राजकीय बांगड महाविद्यालय में पंचायत समिति देसूरी के निर्वाचन क्षेत्र 15 में एक से तीन पर 20, 20 व 19 बूथ के वोट की गणना होगी। निर्वाचन क्षेत्र 16 में टेबल संख्या 4 से 7 पर 15, 15, 15 व 16 तथा निर्वाचन क्षेत्र 18 में टेबल संख्या 8 पर 11 बूथ की गणना बांगड काॅलेज में कमरा नम्बर 27 में होगी। इसी प्रकार जैतराण के निर्वाचन क्षेत्र 30 में एक से तीन पर 21, 21 व 22 बूथ, निर्वाचन संख्या 31 में 4 से 6 पर 19, 19, 20 बूथ, निर्वाचन संख्या 32 में 7 व 8 पर 28-28 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 33 में 9 व 10 पर 29-29 बूथ की गणना लाॅ काॅलेज में कमरा नम्बर 8 में होगी। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के निर्वाचन संख्या 20 में टेबल संख्या 1 से 3 पर 17, 17 व 8 बूथ, निर्वाचन संख्या 21 में 4 व 5 पर 24-24 बूथ, निर्वाचन संख्या 22 में 6 व 7 पर 24 व 23 बूथ, निर्वाचन संख्या 23 में 8 से 10 पर 16-16, 17 बूथ, निर्वाचन संख्या 24 में 11 से 13 पर 16-16 व 17 बूथ की गणना राजकीय बांगड महाविद्यालय में कमरा नम्बर 8 में होगी।
इसी प्रकार पंचायत समिति पाली के निर्वाचन क्षेत्र 6 में एक से तीन पर 16, 16 व 17 बूथ, निर्वाचन संख्या 7 में 4 से 7 पर 13-13 बूथ, निर्वाचन संख्या 17 में 8 पर 16 बूथ की गणना बांगड काॅलेज में कमरा नम्बर 32 में होगी। पंचायत समिति रायपुर के निर्वाचन क्षेत्र 26 मे एक से तीन पर 18-18 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 27 में 4 व 5 पर 23, 22 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 28 में 6 से 8 पर 19-19 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 29 में 9 से 11 पर 19-19 बूथ की गणना बांगड काॅलेज में कमरा नम्बर 2 में होगी। पंचायत समिति रानी के निर्वाचन क्षेत्र 17 में एक व दो पर 21-20 बूथ, निर्वाचन संख्या 18 में 3 से 5 पर 16-16 बूथ, निर्वाचन संख्या 19 में 6 से 8 पर 20, 20 व 21 बूथ की गणना बांगड़ काॅलेज के कमरा नम्बर 17 में होगी। पंचायत समिति रोहट में निर्वाचन क्षेत्र 4 में टेबल संख्या 1 से 3 पर 20, 20 व 21 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में 4 से 7 पर 16, 16, 16 व 17 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 6 में टेबल संख्या 8 पर 11 बूथों की गणना बांगड़ काॅलेज के कमरा नम्बर 21 में होगी।
इसी प्रकार पंचायत समिति सोजत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 में टेबल संख्या एक से चार पर 12, 12, 12 व 10 बूथ, निर्वााचन संख्या 3 में 5 से 8 पर 12, 12, 12 व 10 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 25 में 9 से 11 पर 14-14 बूथ की गणना बांगड काॅलेज के कमरा नम्बर 10 में होगी। पंचायत समिति सुमेरपुर के निर्वाचन क्षेत्र 8 में एक से तीन पर 19-19 बूथ, निर्वाचन संख्या 9 में 4 से 6 पर 18, 18, 19 बूथ, निर्वाचन क्षेत्र 10 में 7 से 10 पर 15, 15, 15 व 14 बूथ की गणना बांगड काॅलेज के कमरा नम्बर 14 में होगी।
उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत समिति सदस्यों के 192 वार्डों की मतगणना के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दायित्व सौंपे गए है। बाली क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य की राजकीय विधि महाविद्यालय में 23 वार्डो के लिए 12 टेबलों पर मतगणना दो राउण्ड में कमरा नम्बर 3 में होगी। इसी प्रकार जैतारण क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 वार्डो के लिए 10 टेबलों पर तीन राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 9 में होगी।
इसी प्रकार देसूरी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य के 15 वार्डो के लिए 8 टेबलों पर दो राउण्ड में मतगणना राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के कमरा नम्बर 26 में होगी। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के 25 वार्डो के लिए 13 टेबलों पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 7 में, पाली क्षेत्र के 15 वार्डो के लिए 8 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 30 में, रायपुर क्षेत्र के 21 वार्डो के लिए 11 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 4, रानी क्षेत्र के 15 वार्डो के लिए 8 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 18, रोहट क्षेत्र के 15 वार्डो के लिए 8 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 23, सोजत क्षेत्र के 21 वार्डो के लिए 11 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना कमरा नम्बर 9, सुमेरपुर क्षेत्र के 19 वार्डो के लिए 10 टेबल पर दो राउण्ड में मतगणना राजकीय बांगड काॅलेज के कमरा नम्बर 13 में होगी।
