"".

Flickr Images

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया.मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है. वह 26 मई 1993 से 3 मई 1966 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे. मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था. एक दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेस नेता और बेहतरीन इंसान थे, उनकी कमी हमेशा खलेगी. राहुल ने कहा कि उनके संवेदनाएं शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. पीएमओ से जारी ट्वीट के मुताबिक, उन्होंने शोक संदेश में कहा, वोरा जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में से थे. राजनीतिक करियर में उनके पास लंबा प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था.