जयपुर - राजापार्क स्तिथ क्रिएचर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह एकत्रित रक्त संतोकबा दुर्लभजी ब्लड बैंक को दिया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. अनुराग तोमर, समाज सेविका रितु मेहरड़ा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। क्रिएचर फाउंडेशन की चीफ कोऑर्डिनेटर विभूति सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित मेहरड़ा रहे। कोरोना काल में निरंतर चलती आ रही रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। क्रिएचर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य राधेश्याम गुप्ता, सुरजीत सिंह एवं केशव बेदी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संवाददाता - राजीव दाधीच

