पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार स्काउट गाइड स्थानीय संघ थोई से शुरू हुई साइकिल रैली का स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा भव्य स्वागत के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट बनवारीलाल कुमावत सचिव पवन कुमार शर्मा द्वारा 251 किलोमीटर की साइकिल जागरूकता रैली का शानदार स्वागत के बाद शनिवार सुबह 10:15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के साथ थोई के सचिव सुवालाल कुमावत, स्काउट मास्टर विजेन्द्र टेलर, अभीर सिहं, धासीराम वर्मा रोवर लीडर गुलजारी लाल सैनी, के नेतृत्व में फिट इण्डिया स्वस्थ समुदाय एक पहल कार्यक्रम एवं कोविड 19 जागरूकता साईकिल रैली में चन्द्रन शर्मा ,राहुल यादव, हिमाशु यादव,करण सैनी ,हेमराज यादव, अशोक यादव, रवि यादव, राजवीर, सचिव शर्मा, रामप्रताप भास्कर, कानाराम सोठवाल सहित अन्य स्काउट एवं रोवर को राजस्थानी भोजन दाल बाटी चूरमा खिलाकार दाता के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रमोद कुमार शर्मा, हनुमान प्रसाद कुमावत प्रधानाचार्य रामकुमार मीणा, प्रहलाद सिंह सुंडा, विनोद कुमार विपुल राघव आदि मौजूद थे।
साईकिल रैली के माध्यम से जिले के 60 से अधिक गॉवो,शहरो एवं ढाणियो , कस्बो में फिट इण्डिया एवं कोविड 19 का जागरूकता , योग करो और मस्त रहो , नो मास्क नो एंट्री का सन्देश नारे,तख्तियॉ, बेनर, निनाद, माईक आदि के माध्यम से दिया जा रहा है । रैली शुक्रवार को थोई से रवाना होकर अजीतगढ,दिवराला,मूण्डरू, मउ, जालपाली,रीगस, चोमूपूरोहितानक्ष होते हुये खाटूश्यामजी भोजन एवं रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को काशीदा बावड़ी मंदिर खाटूश्यामजी से हरी झंडी दिखाकर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने रवाना किया। उसके बाद साइकिल रैली दॉता,सुलियावास, जीणमाता, रैवासा गोरिया बाजोर,होते हुये सीकर पहुची। रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय पर कर 27 को सुबह सीकर पिपराली, गुगारा,रधुनाथगढ, रामपुरा, गोल्याणा, लोहागर्ल,चिराना, उदयपुरवाटी, छापोली,ताल, गुहाला, थोई पहुंचेगी ।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

