आंगनवाड़ी केंद्र नंबर पांच पर सामूहिक रंगोली बनाकर नो मास्क नो एंट्री के लिए जनचेतना कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पाली - ग्राम पंचायत बलाड़ा के समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा स्काउट गाइड ग्रुप बलाड़ा के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र नंबर पांच पर सामूहिक रंगोली बनाकर नो मास्क नो एंट्री के लिए जनचेतना कार्यक्रम आयोजित हुआ। जन चेतना के पंपलेट वितरण किए तथा दीवारों पर चिपकाए गए। इस कार्यक्रम में अंबादास वैष्णव स्काउट मास्टर, शांति देवी भंवरी देवी यशोदा देवी गायत्री देवी चंदा देवी सुशीला देवी के अलावा स्काउट बालचर उपस्थित थे।

