"".

Flickr Images

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाडा में मनाया विश्व स्काउट झंडा दिवस को स्काउट स्थापना दिवस।


पाली - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ आनंदपुर कालू ग्रुप बलाड़ा द्वारा 7 नवंबर 2020 को विश्व स्काउट झंडा दिवस को स्काउट स्थापना दिवस के रूप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाडामें मनाया गया। स्थानीय संघ आनंदपुर कालू सचिव एवं स्काउट मास्टर अंबादास वैष्णव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ध्वज शिष्टाचार के रूप में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा तथा नियम प्रस्तुत किए गए। स्थानीय संघ सचिव अंबादास वैष्णव ने विश्व स्काउट झंडा दिवस तथा स्काउट स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला तथा झंडा दिवस के अवसर पर विन माध्यमों से स्काउट आंदोलन को आर्थिक सहयोग की जानकारी दी। स्काउट बालचरो द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में रामनिवास किशन सिंह कुशाल सिंह गोपाल सिंह नवल सिंह राजवीर सिंह सुरेंद्र नायक बंटी नायक बालचरो के अलावा भंवरी देवी शांति देवी यशोदा देवी सुशीला देवी गायत्री देवी चंदा देवी आदि आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद थे।