सेवादार महिला को साई दर्शन ने भेंट की व्हीलचेयर ।
पाली - मारवाड़ जंक्शन कस्बे की सिंधी धर्मशाला में झूलेलाल व गुरु नानक भगवान के मंदिर में पुजारी के रूप में नियुक्त बचना कौर सेवादार, एक वृद्ध महिला हैं एवं सेवादार प्रतिदिन रामनगर स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास से रोजाना सिंधी धर्मशाला पूजा अर्चना करने आती है पैदल आने में इन्हें काफी परेशानी होती है साई संस्था द्वारा गोदावास के बायोसा मंदिर के पुजारी प्रतापराम गोयल से साई संस्था अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा द्वारा आग्रह किया गया कि महिला के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाए, प्रताप राम गोयल द्वारा तुरंत भामाशाह द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई, सेवादार को साई संस्था द्वारा सिंधी धर्मशाला के बाहर सिंधी समाज के सदस्य सेऊ मनसुखानी की उपस्थिति में व्हीलचेयर दी गई। व्हीलचेयर को पाकर सेवादार महिला की आंखों से आंसूधारा निकल पड़ी साई संस्था अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि यह उनकी खुशी के आंसू थे, संस्था पदाधिकारियों द्वारा उनके आंसू पोछकर आशीर्वाद लिया गया। साई संस्था के आह्वान पर वृद्ध सेवादार के लिए गोदावास मंदिर के भोपाजी प्रताप गोयल द्वारा तुरंत व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने पर साई संस्था द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया । जरूरतमंद वृद्धजन को यदि व्हीलचेयर की आवश्यकता पड़े तो साई संस्था कार्यालय में संपर्क कर भामाशाह द्वारा इस प्रकार की सुविधा का लाभ ले सकते हैं, यह जानकारी देवेंद्र सिंह मीणा द्वारा दी गई । इस मौके पर साई संस्था पदाधिकारी किशन मेघवाल, भरत मेघवाल, अजय मीणा, दिनेश मेघवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
मारवाड़ जंक्शन से कैलाश भाटिया की रिपोर्ट

