जयपुर. मरुधरा में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है. इस बीच मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है.
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है. सिरोही जिले में स्थित प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदू तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के छाने से प्रदेश के कुछ इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके कारण सर्दी से कुछ राहत भी मिल सकती है.
माउंट आबू में पारा पहुंचा 0 डिग्री सेल्सियस
प्रदेश के सभी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट का दौर शुरू होने से सर्दी जोर पकड़ने लगी है. रविवार रात को माउंट आबू प्रदेश का सबसे सर्द क्षेत्र रहा. माउंट आबू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं चूरू में 5.8, सीकर में 7.4, पिलानी में 7.1, चित्तौडगढ में 7.6, उदयपुर में 7.3, श्रीगंगानगर में 9.4, भीलवाड़ा में 7.0, अजमेर में 9.2 और जयपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
इन इलाकों में पड़ती है हाड़ कंपाने वाली सर्दी
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में शेखावाटी के चूरू जिला मुख्यालय समेत सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी, झुंझुनूं के पिलानी और श्रीगंगानगर तथा मांउट आबू में हर बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ती है. इनमें माउंट आबू, फतेहपुर और चूरू में दिसंबर और जनवरी माह में पारा अक्सर जमाव बिन्दु से नीचे जाता है और इन इलाकों में बर्फ जमने लग जाती है. इस अवधि में यहां पेड़-पौधों पर गिरी ओस बर्फ में बदल जाती है.