"".

Flickr Images

जयपुर मेट्रो संचालन के समय में JMRC ने किया बदलाव, ये है बड़ी वजह...

कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू (Curfew) का असर जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) संचालन पर भी पड़ा है. जयपुर मेट्रो संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है.

जयपुर: कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू (Curfew) का असर जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) संचालन पर भी पड़ा है. जयपुर मेट्रो संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है. 25 नवंबर से रात को बड़ी चौपड़ से 7.29 बजे आखिरी मेट्रो चलेगी, वहीं मानसरोवर स्टेशन से आखिरी मेट्रो  7.30 बजे रवाना होगी.
 
दरअसल, कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने जयपुर सहित आठ जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया हुआ है. कर्फ्यू का समय रात आठ से सुबह 6 बजे तक किया हुआ है. कर्फ्यू के कारण जयपुर में शाम 7 बजे से सभी बाजार, कार्य स्थल, व्यवसायिक कॉम्पलैक्स बंद हो जाते हैं. जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (JMRC) को ऐसे में जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय में भी आंशिक बदलाव करना पड़ा है.

 



जानकारी के अनुसार, अभी  मानसरोवर स्टेशन से बड़ी चौपड़ के लिए रात 9.21 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होती है. वहीं, बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए रात 9.20 बजे आखिरी मेट्रो चलती है. अब कर्फ्यू के कारण बदले हालात को देखते हुए मेट्रो का समय भी बदला गया है. 25 नवम्बर से  बड़ी चौपड़ से  7.29 बजे आखिरी मेट्रो चलेगी, वहीं मानसरोवर से आखिरी मेट्रो 7.30 बजे रवाना होगी. इसके अलावा दिनभर की मेट्रो का संचालन समय यथावत रखा गया है.