"".

Flickr Images

राजस्थान: CM गहलोत ने बताई कर्फ्यू लगाने की वजह, अधिकारियों को दिया महत्वपूर्ण 'टास्क'

जयपुर:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राजस्थान के 8 जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कपर्यू लगाने का निर्णय राज्य सरकार ने इस महामारी से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से किया है. उन्होंने कहा कि संबंधित जिला कलक्टरों, पुलिस कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे कोविड - 19 संक्रमण रोकने के लिए नाइट कफ्यू शादी-ब्याह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देशों की जमीनी स्तर पर सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं.

अधिकारी जिम्मेदारी को तत्परता से निभाएं
गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शनिवार रात को लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के पालन को लेकर कोर ग्रुप एवं संबंधित जिला प्रशासन के साथ चर्चा की. मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े इन आठ जिलों के संभागीय आयुक्त, पुलिस कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएचओ तथा निजी अस्पतालॉं में कोरोना रोगियों के बेहतर प्रबंधन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से कहा कि वह जीवन बचाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निभाएं.