भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है.

नई दिल्ली: 

PM Modi Meeting on Coronavirus : देश कोरोना के हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार (24 नवंबर) को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी ऐसा बताया जा रहा है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली ये बैठक दो चरणों में होगी. पहले चरण में सुबह 10 बजे उन आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है. इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे.