कोरोना के बढ़ते प्रकोप और राज्य सरकार द्वारा धारा 144 लगाने के बाद छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया. विश्वविद्यालय जल्द ही स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा करवाएगा. जेएनवीयू कुलपति प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बार काउंसिल, फार्मेसी काउंसिल से मिले निर्देश के बाद जेएनवीयू परीक्षाएं शुरू की थी, लेकिन पिछले दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के आंकड़े और राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लगाएगी धारा 144 के बाद छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेएनवीयू प्रशासन ने भी विधि और बीएड की परीक्षाओं को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है.
उन्होंने बताया कि जैसे ही स्थितियां सामान्य होगी, उसके बाद जेएनवीयू प्रशासन सभी परीक्षाएं सुचारू रूप से करवाएगा. स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा का परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर परीक्षाएं करवाई जाएंगी.

