"".

Flickr Images

पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत जिले की पंचायत समिति सोजत के बूथ संख्या 182 पर पुनर्मतदान एक दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 7ः30 बजे से 5 बजे के मध्य होगा।

 पाली - पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत जिले की पंचायत समिति सोजत के बूथ संख्या 182 पर पुनर्मतदान एक दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 7ः30 बजे से 5 बजे के मध्य होगा। 

उप सचिव अशोक कुमार जैन के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि पंचायत समिति सोजत की ग्राम पंचायत गागूडा के वार्ड संख्या 3 व 5 की मतदाता सूची में पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या त्रुटिपूर्ण अंकित होने एवं 27 नवम्बर को मतदान में त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची के उपयोग से इन वार्डो के लिए स्थापित किए गए बूथ संख्या 182 पर मतदान दूषित हो गया था। निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ संख्या 182 पर 27 नवम्बर को हुए मतदान को शून्य घोषित किया जाकर निर्देश दिए है कि पंचायत समिति सोजत के ग्राम पंचायत गागूड़ा की वार्ड संख्या 3 एवं 5 की मतदाता सूची में सही पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या का अंकन करते हुए मतदाता सूची दुरूस्त की जाए एवं दुरूस्त मतदाता सूची संबंधित ग्राम पंचायत के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। बूथ संख्या 182 पर ग्राम पंचायत गागूड़ा के वार्ड संख्या 3 एवं बूथ संख्या 182ए (सहायक मतदान केन्द्र) वार्ड संख्या 5 के लिए स्थापित किया जाए। पूर्नमतदान एक दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 7ः30 बजे सांय 5 बजे तक करवाया जाए। पुनर्मतदान की तिथि से संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कर मतदाता को सूचित किया जाए। दुरूस्त की गई मतदाता सूची एवं पुनर्मतदान की तिथि से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अवगत करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सोजत के ग्राम पंचायत गागूडा की वार्ड संख्या 3 एवं 5 की मतदाता सूची दुरूस्त कर ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाकर पुनर्मतदान एक दिसम्बर को करवाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र में मुनादी कर मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को भी अवगत करवाया जाएगा।