पाली - ज़िला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की ज़िला निश्पादक समिति की बैठक का आयोजन हुआ | बैठक में राज्य स्तर पर ज़िले की रैंकिंग इस माह ग्यारहवे स्थान पर रही जिसे लेकर ज़िला कलक्टर ने अंतिम पांच ब्लाॅक के अधिकारियो को कार्ययोजना बनाकर रैंकिंग में सुधार हेतु प्रयास करने बाबत निर्देशित किया |ज़िले मे चल रहे स्माईल 2 कार्यक्रम को लेकर ब्लाॅक वार प्रगति की समीक्षा की गई कक्षा वार व्हाट्सएप का निर्माण एवं अधिकाधिक विद्यार्थियो को ग्रुप पर ज़ोडने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई प्रत्येक विद्यार्थी तक गृह कार्य की पहुँच एवं पुनः संग्रहण के लिए विभिन्न ब्लाॅक से प्राप्त सुझावो पर चर्चा हुई एवं उक्त योजना के प्रभावी प्रबोधन हेतु ज़िला स्तर पर एकरुपता हेतु एक प्रपत्र बनाया जाकर सभी ब्लाॅक में वितरित करने हेतु निर्देशित किया |
ज़िले मे निशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं कार्य पुस्तिकाओ के वितरण कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया गया | ज़िले मे संचालित पांच महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयो मे आधारभूत सुविधाओ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई |
सहायक निदेशक महेन्द्र नानीवाल ने बताया कि ज़िले मे स्माईल 2 कार्यक्रम को लेकर ज़िला स्तर से लेकर ब्लाॅक स्तरीय अधिकारिओ द्वारा सघन अवलोकन किया जा रहा हैं एवं इसके उत्साहज़नक परिणाम देखने में आए हैं | ज़िले मे निष्ठा प्रशिक्षण मे कम प्रगति को लेकर ज़िला कलक्टर ने ऐसे शिक्षक जिन्होंने अभी तक भी निष्ठा प्रशिक्षण मे अपना पन्जीकरण नहीं कराया उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने बाबत ज़िला परियोजना समन्वयक,समसा को निर्देशित किया |
बैठक मे ज़िला परियोजना समन्वयक, समसा प्रकाश सिन्घाडिया, सहायक अभियन्ता समसा एज़ाज़ काज़ी, आईसीडीएस पाली के उप निदेशक ओम सिंह राजपुरोहित, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य के. के. जोशी सहित अनेक ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे |

