"".

Flickr Images

मारवाड़ जंक्शन के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।



पाली :- मारवाड़ जंक्शन के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर बीजेपी युवा मोर्चा मारवाड़ जंक्शन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी इस श्रद्धांजलि देने के पश्चात पुण्यतिथि के उपलक्ष में वृक्षारोपण भी किया गया अवसर पर संदीप पंडित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अटल बिहारी वाजपई अच्छे वक्ता और एक कवि थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया और शहरों को ग्रामीण से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना का जो उनका कार्यक्रम था बहुत ही निर्णायक साबित हुआ इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुमेर सिंह  कुंपावत ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत गादाना पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत मंरलेचा ने भी अपने विचार व्यक्त इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेश भेरवानी, प्रवक्ता विशाल जैन, कोषाध्यक्ष सोनू जैन, बाबूलाल मालवीय, हेमंत पीपाड़ा, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिठौड़ा, मोहम्मद हारुन, महेश मोरवानी, मीना देवड़ा, शत्रु किंग आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे