"".

Flickr Images

सिंचाणा गाँव मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई।

पाली :- मारवाड़ जंक्शन निकटवर्ती सिंचाणा गाँव मे आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित कर  उन्हें याद किया गया। तथा उनकी याद में विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। तथा पर्यावरण सरंक्षण की शपथ ली। साथ ही भारत माता, वन्दे मातरम, अटल जिंदाबाद व जब तक सूरज चाँद रहेगा वाजपेयी का नाम रहेगा की जयघोष के साथ उन्हें याद कर श्रदांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, दीपाराम चौधरी, बद्रीदास वैष्णव, लसाराम सीरवी, किशोर कुमार, जगदीश बोराणा, मनोहरदास, अनिलदास, शिवलाल, राधेश्याम मगाराम व हरीश प्रजापत मौजूद थे।