"".

Flickr Images

मानसरोवर शिक्षण संस्थान ने नवमनोनित भामस ब्लॉक अध्यक्ष चितारा का किया सम्मान।


पाली :- मानसरोवर शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य चन्द्रवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि हीरालाल चितारा के भामस ब्लॉक मारवाड़ जंक्शन के  अध्यक्ष बनने पर उनका संस्थान की ओर से माला और साफा पहनाकर कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह ने कहा कि चितारा एक जागरूक शिक्षक नेता है जो इतने वर्षों से विभिन्न संगठनों में शिक्षक हित मे काम कर रहे है । न्यू पेंशन स्किम के जिलाध्यक्ष सलीम पठान ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेक्षित कर  बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के व्यवस्थापक रमेश कुमार राजपुरोहित, सुरेश अटवाल, कैलाश वैष्णव, किशन बंजारा, नवीन व्यास, करण सिंह आदि उपस्थित थे।