"".

Flickr Images

भादवी बीज पर किया पोधरोपण।


पाली :- मारवाड़ जंक्शन निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुडा सुरसिह के सिचाणा की ओरण भूमि में निवर्तमान प्रधान सुमेर सिंह के सानिध्य मे पौधरोपण किया गया ओरण भूमि पर अलग-अलग किस्म के पौधे राेपे गए, व साथ ही देखरेख भी जिम्मेदारी सौंपी यहाँ ग्रामीण युवाओं व महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। ओरण भूमि पर अलग-अलग किस्म के पौधे राेपे गए। इस अवसर पर नरेगा परिवार ने प्रकृति व पर्यावरण को बनाए रखने लिए अधिकाधिक पौधरोपण करने व बड़े होने तक उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।
इस मौके पर दीपाराम चौधरी, लसाराम सीरवी, राधेश्याम राजपुरोहित, सोहनलाल मेगवाल, किशोर कुमार, पृथ्वी सिंह, पारस सीरवी, मांगीलाल, शंकर सैन, सुगनलाल, लक्ष्मण प्रजापत साथ ही ग्रामवासी भी मौजूद रहे।