"".

Flickr Images

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मारवाड़ जंक्शन ने मास्क वितरण किये।


पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मारवाड़ जंक्शन के तत्वावधान में आज मारवाड़ जंक्शन में कोरोना महामारी के बचाव की प्रक्रिया में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मास्क वितरण का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम उपखण्ड अधिकारी महोदय श्री शैलेन्द्रसिंह जी व समस्त स्टाफ को मास्क प्रदान किए गए। इसके बाद तहसील कार्यालय, पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, रेल्वे स्टेशन व बाजार में सभी को मास्क वितरण किए गए। इस अवसर पर स्थानीय संघ सह सचिव रमेश कुमार भाटी, पूर्व सहायक कमिश्नर सोहन सिंह सोलंकी,श्री राम ग्रामीण  रोवर  क्रू  बीजापुर  के रोवर लीडर  प्रभु प्रजापति  के  निर्देशन  मे रोवर   कमल किशोर  सिखवाल, पंकज मेवाड़ा, विकास सैन, पीयूष दवे गाइडर राबाउप्रावि खारडी़ गीता व रचना ने सहयोग किया।श्री राम  ग्रामीण  रोवर  क्रू  बीजापुर  द्वारा  करीब  2000 मास्क  वितरण  का  लक्ष्य  लिया गया जिसमे  आज  700 मास्क मारवाड़ जंक्शन मे वितरण किये।