"".

Flickr Images

आधार की तर्ज पर मिलेगा राजस्थान लोग सेवा‌ आयोग का यूनिक कोड, पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने में बचेगा 30 मिनट का समय।

आधार की तर्ज पर मिलेगा राजस्थान लोग सेवा‌ आयोग का यूनिक कोड, पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने में बचेगा 30 मिनट का समय।


अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग में अब कैंडिडेट को आधार कार्ड की तर्ज पर यूनिट नंबर या आईडी मिलेगी। इसी यूनिक आईडी से जो राजस्थान लोग सेवा‌ आयोग की ओर से होने वाले एग्जाम का फॉर्म भरा जाएगा। सोमवार से वन टाइम रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।

लंबे समय से इसकी डिमांड की जा रही थी। राजस्थान लोग सेवा‌ आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठाैड़ की ओर से दिए निर्देश पर आईटी डिपार्टमेंट ने इस पर काम शुरू हुआ। इसके लिए एसएसओ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन का लिंक एड किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कैंडिडेट का समय बचेगा। RPSC हर साल कई भर्ती निकालता है, जिसमें लाखों कैंडिडेट अप्लाई करते हैं। एक फॉर्म भरने में करीब 30 मिनट से ज्यादा का समय लगता है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट का करीब 30 मिनट तक का समय बच जाएगा।

क्या है वन टाइम रजिस्ट्रेशन

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैंडिडेट को एक ही बार प्रोफाइल डिटेल देनी होगी। किसी भी एग्जाम का फॉर्म भरने के लिए उसे बार-बार डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड नहीं करने होंगे। इसी यूनिक आईडी से उसकी सारी डिटेल ऑटो फिल हो जाएगी। इसमें कैंडिडेट अपनी प्रोफाइल डिटेल भी बदल सकेगा।