देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के तहत 27 से 30 अप्रैल तक तीसरे सेशन की परीक्षा का आयोजन होना था.
जयपुर : 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली जेईई मुख्य परीक्षा को बढते कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है. एनटीए की ओर से परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया. 27, 28 और 30 अप्रैल को 334 परीक्षा शहरों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 7 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के तहत 27 से 30 अप्रैल तक तीसरे सेशन की परीक्षा का आयोजन होना था. परीक्षा 8 शिफ्टों में बीई, बीटेक के लिए देश विदेश के 334 परीक्षा शहरों में परीक्षा का आयोजन होना था लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार अभिभावकों और परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठ रही थी. परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित करने का फैसला लिया गया.
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं परीक्षा स्थगित होने के बाद बच्चों का था फोकस
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई की ओर से 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया तो वहीं 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया, जिसके बाद परीक्षार्थियों ने अपना पूरा ध्यान जईई मुख्य परीक्षा की ओर लगा दिया था लेकिन बीते एक सप्ताह से जिस प्रकार से देश में कोरोना का आंकड़ा बढता जा रहा था, उससे कयास लगाए जा रहे थे कि परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है और बीते दिन देश में पहली बार कोरोना मरीजों का आंकड़ा 24 घंटों में ही ढाई लाख जाने के बाद जेईई मुख्य परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया.

