"".

Flickr Images

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक : गोस्वामी

मारवाड़ जंक्शन : मेरे दिल अजीज बन्धुओ मित्रो आज वर्तमान समय मे पूरे विश्व मे कोरोना अपना भरपूर तांडव मचा रहा है।अपना देश भी अछूता नही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशवासियो में विकट संकट खड़ा कर दिया।  सरकार ने रात्रिकालीन कोरोनाकर्फ्यू की घोषणा कर अपना बचाव कर दिया है।ओर करती भी क्या 130 करोड़ की जनसंख्या वाला जो अपना देश है। मुझे लगता है कि अब सरकार की गाइड लाइन से बेहतर है कि हमे खुद अपने स्वयम के बचाव के साथ परिवार देश को बचाने हेतु जागरूक बनकर सावधानीया बरतना ही उचित होगा। क्योकि आज नोकरी पेशा वर्ग व्यापारी वर्ग मजदूर वर्ग उधोग सभी संकट में है।कोरोना के इस विकट संकट से बचाव सावधानी रख कर जीवनशैली को परिवर्तित कर कोरोना से लड़ कर ही जीना होगा ऐसा प्रतीत हो रहा है मेरा अनुभव कहता है कि अब आजादी ठीक नही ओर कोरोना को हल्के में लेना भी ठीक नही है। एक कहावत है कि कबूतर को पिंजरे से आजाद कराने यदि बिल्ली आये तो पिंजरे में रहना ही बेहतर है। लेकिन खतरा पहली लहर से खतरनाक दूसरी लहर में दिखाई पड़ रहा है। हमे स्वयम की सुरक्षा भी खुद करनी है और परिवार सहित देश को भी इस विकट खतरे से बचाना है। इस बात को गम्भीरता से हर व्यापारी हर नागरिक को लेना होगा कि मास्क लगाना अब जरूरी दो गज की दूरी ओर बार बार साबुन से हाथ धोने एवम सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए घर परिवार और देश को इस विकट संकट से उभरने में सहयोग करेंगे। इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन की आप सभी व्यवसायी है सभी के काम धंधे ओर मध्यम वर्ग से भी तालुक रखते है तो हम सभी पर इसका असर ज्यादा पड़ रहा है क्योंकि अब व्यापार भी नही के बराबर खर्चे निकलने भी मुश्किल हो रहे है। अतः अब जरूरी है कि हम स्वयम अपनी ओर परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सभी को मास्क लगाने के लिये प्रेरित करे सामाजिक दूरी ओर बार बार हाथ धोने की आदत डालें।