"".

Flickr Images

‘NKPnews.in’ के एक वर्ष पूरे होने पर विशेष

‘NKPnews.in’ के एक वर्ष पूरे होने पर विशेष


आप जानते होंगे कि ‘NKPnews .in’ की शुरूआत 24  मार्च, 2020  को हुई थी। इसलिए यह हम सबके लिए हर्ष की बात है कि आज ‘NKPnews.in’ के एक साल पूरे हो गए। तब से लेकर अब तक न केवल इसकी निरंतरता हमलोगों ने कायम रखी बल्कि गुणवत्ता के स्तर पर भी विशेष ध्‍यान दिया। हम लोगों ने यही सोच कर ‘NKPnews.in’ शुरू किया था कि मुख्यधारा के मीडिया से ओझल हो रहे जनसरोकारों से जुड़ी खबरों व मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करें और उस पर गंभीर विमर्श हो। साथ ही एक अरब से अधिक की जनसंख्या वाले देश की राष्ट्रभाषा हिंदी को इंटरनेट पर प्रभावी सम्मान दिलाने के लिए सार्थक प्रयास हो। हमने इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास किया, इसलिए महज एक साल की अवधि में ही NKPnews.in वेब पत्रकारिता का चर्चित मंच व वैकल्पिक मीडिया का प्रखर प्रतिनिधि बन गया है। भाषा, विषयवस्तु और विविधता की दृष्टि से इसने वेब पत्रकारिता की दुनिया में प्रमुख स्थान बना लिया है।

इस वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, मीडिया, पर्यावरण, स्वास्थ्य, साहित्य, कला-संस्कृति, विश्ववार्ता, खेल से संबंधित 700 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। 50  से भी अधिक लेखक हमसे जुड चुके हैं।