आपदाओं में सहयोग हेतु स्काउट गाइड के आपदा केन्द्र हमेशा तैयार रहे : शेखावत
पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण स्काउट गाइड रोवर रेन्जर, आपदा प्रबन्धन केन्द्र करड, बेसवा, जाजोद, थोई, डाबला के सदस्यो, स्काउटर गाइडर एवं स्थानीय संध स्तरीय पदाधिकारीयों को बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर, ऋतु शर्मा सी ओ गाइड के संचालन में पूरन सिंह शेखावत सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जयपुर सम्भाग के मुख्य आतिथ्य व डॉ एन डी मिश्रा विभागाध्यक्ष निइचेतन विभाग सीकर कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज संलग्न राजकीय चिकित्सालय सीकर , राजकमल जाखड मुख्य राज्य संन्दर्भ व्यक्ति आपदा प्रबन्धन, विज्ञान एस आई क्यू ई सामुदायिक गतिशिलता, रामलाल चौधरी सहायक लीडर ट्रे्नर के मार्गदर्शन में दिया गया।
बेबीनार के माध्यम से आपदा प्रबधन क्या, क्यों व कैसे आती है पर जानकारी दी एवं प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा के प्रकार भूकम्प, बाढ,भूस्खलन, चक्रवात, मानवीय आग, एक्सीडेन्ट, ओद्योगिक प्रदूषण, न्यूक्लियर आपदा, आतकंवाद, बिल्डिग गिरना,गैस रिसाव व अन्य के बारे में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तथा आपदा प्रबन्धन हेतु कार्यरत संस्थाओ, सिविल डिफेन्स, फायर ब्रिगेड, रिलीफ आपरेशन व उसमें स्काउट गाइड रोवर रेन्जर की भूमिका व प्राथमिक उपचार एवं सेवाएॅ व रक्तदान सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई ।
पूरन सिंह शेखावत सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने कहा कि प्रत्येक रोवर रेन्जर एवं स्काउटर गाइडर को आपदा प्रबन्धन की जानकारी होनी चाहिये एवं जिले में चल रहे 6 आपदा प्रबन्धन केन्द्रो को सक्रिम रूप से कार्य करने हेतु तैयार रहना चाहिये। आपदा प्रबन्धन दलो का गठन करना चाहियेे ।
डॅा एन डी मिश्रा द्वारा डमी के माध्यम से कृत्रिम श्वसन क्रिया की प्रायोगिक जानकारी देते हुये प्रशिक्षण प्रदान किया ।राजकमल जाखड ने घरेलु गेस एवं विभिन्न प्रकार की आग लगने पर होने वाली दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है। आग पर एवं भूस्खलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये जानकारी प्रदान की गई ।
बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट ने विभिन्न आपदाओ भूकम्प, बाढ, एक्सीडेन्ट आदि के समय स्काउट गाइड सदस्यो द्वारा कि जाने वाली सेवाओ के बारे में जानकारी प्रदान की एवं रितु शर्मा सी ओ गाइड ने डेजास्टर मेनेजमेन्ट दक्षता बैज पाठयक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये सभी का अभार व्यक्त किया ।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा


