"".

Flickr Images

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

पलसाना -  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम दत्त जाट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेरी सीकर पर आयोजित पीटीएम का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभिभावकों को विद्यार्थियों को स्कूल जा रहे विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय में मास्क लगाकर आना पानी की बोतल लाना सुनिश्चित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जाट ने निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य कालूराम बुनंकर एवं विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी मौजूद था।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा