"".

Flickr Images

14 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ का द्वितीय ज़िला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह सोजत सिटी में होगा आयोजित

14 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ का द्वितीय ज़िला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह सोजत सिटी में होगा आयोजित


पाली - अखिल भारतीय रैगर महासभा (युवा प्रकोष्ठ) जिला पाली की बैठक पाली शहर में आयोजित की गयी इस बैठक में जिलाध्यक्ष कवि आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में आज निर्णय लिया गया कि दिनांक 14 फरवरी 21 को सोजत सिटी में अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला पाली की और से द्वितीय ज़िला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन फौजी गार्डन सोजत सिटी में आयोजित किया जाएगा।

ये जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोजत विधायक सोभा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया, RJS प्रवीण चौहान, नगर पालिका अध्यक्षता मंजू जुगलकिशोर निकुम, कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम चौहान, अधीक्षण अभियंता जोधपुर डिस्काम पाली एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे इस कार्यक्रम में जिले में 10वी एवं 12वी क्लास में 70% से अधिक अंक अर्जित करने वाली प्रतिभावों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज के भामाशाहों एवं समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।  इस बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार भंसाली, गोविंद तुंगरिया, राकेश बोहरा, महेन्द्र सिंगडिया, दौलत खन्ना, भरत बारोलिया, किरण बालोटिया, प्रेम कुलदीप, आदि उपस्थित रहे।