कमलेश ककरालिया की स्मृति में द्वितीय रक्तदान शिविर में 123 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।
जयपुर/हिरनोदा - हिरनोदा के गणेश बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्व. कमलेश ककरालिया के जन्मदिन के उपलक्ष में बुधवार को गणेश बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिरनोदा में द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। समिति के बजरंग ने बताया कि रक्तदान शिविर में समस्त स्टाफ, पूर्व छात्र एवं वर्तमान समस्त छात्र विद्यार्थियों एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया,और रक्तदान किया सभी के द्वारा 123 यूनिट ब्लड दिया गया। इस मौके पर सरपंच मंजू खटवा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि लालचंद नेटवाल, सरपंच ढाणी बोराज भैरूराम देगड़ा,पी. आर. ढाका, गिरधारी ककरालिया, जगदीश जाखड़, रूपकिशोर रतिवाल, राजेश सेन, लक्ष्मण जाखड़, कमलेश भाखर, यशपाल जाखड़, लक्ष्मण समोता, चंद्रपाल कटारिया, गोविंदा ककरालिया, राजू नौदल हनुमान भाखर, सुरेश नौदल, बजरंग चौधरी, आशीष कुमावत दंबिवाल एवं समस्त गणेश बाल विद्या मंदिर स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने स्व .कमलेश ककरालिया के छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर रक्तदान दान शिविर का आगाज किया। वहां उपस्तिथ पितराम ढाका ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं होता है रक्तदान महादान होता है रक्तदान सभी को करना चाहिए और बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को एक बार अपना रक्तदान जरूर करना चाहिए, रक्तदान हमें आपसी सद्भाव की प्रेरणा देता है जो लोग रक्तदान कर रहे हैं वह बड़े पुण्य के भागी होते हैं। आयोजन समिति के बजरंग बुरी ने बताया कि रक्तदान शिविर में गुरुकुल ब्लड बैंक ने अपनी सेवाएं दी। सबसे पहले रक्तदान शिविर में गुरुकुल ब्लड बैंक के डॉक्टरों ने ब्लड देने वाले हर व्यक्ति की जांच की गयी । हर एक रक्तदान देने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संवाददाता- अजय सिंह (चिंटू)

