पाली - शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ पाली की ओर से गुरूवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी व राज्य स्तर पर सम्मानित कार्मिको का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रवीण जांगिड के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) पर कार्यग्रहण करने एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक सिसोदिया के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मोके पर आवासन मंडल प्रधानाध्यापक शान्तिलाल सोनी, राजेन्द्र टांक,बंशीलाल सुथार, भगवानदास बाबानी, देवेन्द्र रूणवाल, योगेश त्रिवेदी, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा, राहुल वैष्णव,अरूण चौधरी,प्रेम प्रकाश,हितेश बैरवा,महिपाल पंवार,श्रीमती अनिता, नरेश पंडित,सुनील, सूरत सिंह, आदि मोजूद रहे।

