पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश
पलसाना - सीकर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने पलसाना कस्बा स्थित सहकार भवन में संचालित पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति ,उपहार सुपर मार्केट ,खाद बीज भंडार, सहकार ईमित्र , दातारामगढ़ क्रय विक्रय समिति के बाद अलौदा ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर चतुर्वेदी 3 बजे पलसाना पहुंचे। जहां ग्राम सेवा सहकारी समिति में मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक महादेव सिंह ऐचरा शाहपुरा से समिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। किसानों को पासबुक दिए जाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सहकार भवन में चल रहे उपहार सुपर मार्केट में जिला कलेक्टर ने सुपर मार्केट की व्यवस्थाएं देखी और सेल्समैन को पैकिंग के साथ उपभोक्ताओं को सामान उपलब्ध कराने की बात कही। खाद बीज भंडार एवं ई मित्र को देखकर कार्यप्रणाली एवं संचालित व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त बनाने की बात कही । इसके बाद जिला कलेक्टर अलोदा स्थित अलौदा ग्राम सेवा सहकारी समिति पहुंचे। जहां व्यवस्थापक मूलचंद महला को आवश्यक निर्देश देते हुए पारदर्शिता बरते जाने पर जोर दिया। अलोदा में सहकारी समिति अध्यक्ष बीरबल सिंह ओला भी मौजूद थे । इस मौके पर उप रजिस्ट्रार ओमप्रकाश सेवदा ,सूरजमल आर्य ,ताराचंद पूनिया एवं अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

