"".

Flickr Images

विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय का हुआ संचालन

विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय का हुआ संचालन

पाली ( सारण ) - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारण में विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन करने की पालनार्थ विद्यालय में कोविड -19 की सुरक्षा के उपाय और सुझाव की निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों के हाथ सेनेटाइजर कर तापमान की जांच कर ही कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।

प्रधानाचार्य हरिओम हीरागर ने सभी कर्मचारियों तथा विद्यर्थियों को कोविड -19 की गाइड लाइन की पालना करने के निर्देश दिये गए। इस मौके पर व्याख्याता गिरधारीलाल मीणा, महेन्द्र पालीवाल, लालसिंह मालावत, ओमप्रकाश चौधरी, मुकेश जांगिड़, समंदर कंवर, चुन्नीलाल, भींवाराम, मदनलाल, वालाराम इत्यादि उपस्थित रहे।

यह जानकारी विद्यालय के व्याख्याता महेन्द्र पालीवाल के द्वारा दी गई।