पलसाना - सीकर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पुरूषोतम सोनी का स्वागत किया ।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर सॉवर मल वर्मा मण्डल चीफ कमिश्नर आई ए एस ने आदेश जारी कर पुरूषोतम सोनी सहायक लीडर ट्रे्नर स्काउट की मानद जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के रूप में नियुक्त किया हैं जिनका जिला मुख्यालय बडा तालाब सीकर पर आज मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दोरान बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर, रितु शर्मा सी ओ गाइड, पुरूषोतम चेजारा सचिव स्थानीय संध धोद, किशन लाल सियाक सचिव स्थानीय संध शिवसिहपुरा, संजय कुमार सहगल पूर्व सी ओ स्काउट, रोवर भरतस्वामी,स्काउट मास्टर सुखराम प्रसाद कुमावत, सहित अनेक स्काउट गाइड सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला सीकर की स्काउटिंग को स्थानीय संध पदाधिकारीयों के सहयोग से सक्रिय किया जायेगा । व्यस्क लीडर्स की योग्यता वृद्वि, विद्यालयों में नये कब मास्टर, स्काउट मास्टर एवं महाविद्यालयों में रोवर लीडर तैयार किये जायेगें एवं उन्हे आगे बढाया जायेगा।तथा बेसिक वालो को एडवान्स एवं एडवान्स वालो को हिमालय वुड बैज करवाया जायेगा तथा जिले से अधिक से अधिक स्पेशल शिविरों में स्काउटर्स को भेजा जायेगा।एवं ग्रुप निरीक्षण कर निक्रिय गु्रपो को सक्रिय किया जायेगा। आभार रितु शर्मा सीओ गाइड ने किया ।
संवाददाता पलसाना - पवन कुमार शर्मा

