प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव में टिकट नहीं मिला है, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने की कोशिश की जाएगी.
जयपुर - राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेस के संगठन में जल्द नियुक्तियां हो जाएंगी. डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी को शक्ल देने के लिए 13 दिसंबर के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होगी. पीसीसी चीफ ने कहा कि दिसंबर के आखिर तक नियुंक्तियां पूरी करने की कोशिश होगी. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव में टिकट नहीं मिला है, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने की कोशिश की जाएगी. पीसीसी चीफ ने कहा कि अब तक संगठन में नियुक्तियां पूरी करने की कोशिश चल रही थी. लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसमें देरी हुई है. दरअसल, राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है. करीब 4 महीने का वक्त हो गया है और राजस्थान में कांग्रेस बिना संगठन के ही काम कर रही है. इसके अलावा सरकार को 2 साल पूरे होने को हैं. पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में बड़े पदों की घोषणाओं का इंतजार है.

