"".

Flickr Images

अब WhatsApp पर मिलेगी PNR समेत ट्रेन की हर जानकारी, गूगल पर जाए बिना हो जाएगा काम

 अगर आप ट्रेनों के माध्यम से यात्रा करते हैं तो ट्रेन में सवार होने से पहले और बाद में ट्रेन की स्थिति के बारे में अपडेट रहने के लिए पीएनआर (PNR) स्टेटस को चेक करना पड़ता रहता है. इसके लिए आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या कुछ अन्य साइट्स पर जाते हैं और स्टेटस चेक करने के लिए पीएनआर नंबर डालते हैं. हालांकि, यह प्रक्रिया मोबाइल डेटा और कई स्थानों पर निर्भर है, नेटवर्क कनेक्टिविटी हमेशा उपलब्ध नहीं होती है. लेकिन, अब वॉट्सऐप (WhatsApp) पर ये सारी सुविधाएं मौजूद हैं.


मुंबई के स्टार्टअप Railofy रेल यात्रियों की बहुत सी परेशानियों का हल निकला है. Railofy ने अपने ऐप में ऐसा फीचर जोड़ा है जिससे यात्रियों को उनके मोबाइल पर पीएनआर स्टेटस (PNR status), ट्रेन जर्नी इन्फार्मेशन, ट्रेन लाइव स्टेटस समेत कई जानकारियां मिलती रहेंगी.