"".

Flickr Images

8 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ काॅलेज में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।

पाली - राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पाली जिले की दस पंचायत समितियों के 192 वार्डो के चुनाव करवाने के बाद अब कड़ी सुरक्षा के बीच 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ काॅलेज में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम तक सभी चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव के तहत जिले में चार चरणों में मतदान करवाया गया था। प्रथम चरण में रानी के 15, बाली के 23 व देसूरी के 15 पंचायतों समेत 53 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान करवाया गया। द्वितीय चरण में जैतारण की 23, सोजत व रायपुर की 21-21 पंचायतों समेत कुल 65 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। तृतीय चरण में रोहट व पाली की 15-15 पंचायतों समेत कुल 30 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इसी तरह चैथे व अंतिम चरण में सुमेरपुर के 19 व मारवाड़ जंक्शन के 25 समेत कुल 44 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। कुल 192 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में 341 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने 1843 मतदान केन्द्रों पर अपने-अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। 


जिले में प्रथम चरण में 46.91, द्वितीय चरण में 48.37, तीसरे चरण में 53.71 और चैथे चरण में 49.51  फीसदी मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी प्रकार के अप्रिय हालात से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रमुख व प्रधान का चुनाव 10 दिसम्बर को तथा उप प्रमुख या उप प्रधान का चुनाव 11 दिसम्बर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान या उप प्रधान के चुनाव के लिए बैठक तय तिथि को सवेरे 10 बजे आरंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11ः30 बजे से होगी। नाम वापसी दोपहर एक बजे तक की जा सकेगी। इसी दिन नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा आवश्यक होने पर तय तिथि के दिन दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। सायं 5 बजे बाद या मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम का एलान होगा