पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक रहा था. लेकिन निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है और भाजपा के वोटों में सेंधमारी की है.
जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 12 जिलों की 50 नगर निकायों का परिणाम जारी कर दिया. इसमें 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद शामिल हैं. आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस के 619, भाजपा के 547, बसपा के 7, सीपीआई के 2, सीपीआई (एम) के 2, आरएलपी के 1 और 597 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक रहा था. लेकिन निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है और भाजपा के वोटों में सेंधमारी की है. शहरी सरकार के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं. शहरों में बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है. लेकिन इस बार बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है. आरएलपी (RLP) ने भी अपनी जीत का खाता खोला है और 1 सीट जीतने में कामयाब रही है.
20 को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी. नामांकन पत्र 15 दिसंबर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी,17 दिसंबर को 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे. चुनाव चिन्हों का आवंटन 17 दिसंबर को किया जाएगा. अध्यक्ष के लिए मतदान 20 दिसंबर को 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी. उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा.

