Vivo V20 Pro भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने हाल ही में भारत में Vivo V20 लॉन्च किया है. Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo V20 लॉन्च किया है. अब कंपनी इस सीरीज़ का प्रो वर्जन - Vivo V20 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. ये मार्केट का सबसे पतला 5G स्मार्टफ़ोन हो सकता है. Vivo V20 Pro में कंपनी डिज़ाइन पर ज़्यादा फ़ोकस करेगी और इसकी क़ीमत 7.4mm की थिकनेस से कम का भी हो सकता है. 91mobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ऑफ़लाइन स्टोर्स में Vivo V20 Pro की प्री बुकिंग कराई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ Vivo V20 Pro की क़ीमत भारत में 29,990 रुपये हो सकती है. लॉन्च की डेट भले ही कन्फर्म कंपनी ने नहीं किया है, लेकिन कई जगह रिपोर्ट आ रही है कि इसके साथ 10% का ऑफ़र भी दिया जाएगा. Vivo V20 Pro की क़ीमत की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में 6.44 इंच की फ़ुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी. इस फ़ोन में दो फ़्रंट कैमरे दिए जाएँगे. फ़ोन में अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.Vivo V20 Pro के दूसरे फ़ीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन को Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर दिया जा सकता है. इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है.

