"".

Flickr Images

पूर्व डिप्टी सीएम हुए कोरोना पॉजिटिव पाए, लोगों से की ये अपील

पूर्व डिप्टी सीएम हुए कोरोना पॉजिटिव पाए, लोगों से की ये अपील


जयपुर: राजस्थान में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमणों के बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं। जल्द ठीक होने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार को ही गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला और केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना भी कोरोना संक्रमित पाए गए।बैंसला जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उदयलाल आंजना घर पर क्वॉरैंटाइन हैं। कर्नल बैंसला ने कल (बुधवार) रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर ये मुलाकात हुई थी। इससे पहले राजस्थान सरकार के मंत्रियों के समूह के साथ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला करीब 9 घंटे तक समझौते को लेकर बैठक किए थे।